Connect with us

झाबुआ

बूथो को सजाया गया शादी के मंडप की तरह

Published

on

मतदान दलो का बूथ पर हुआ भव्य स्वागत
बच्चों के लिए खेलने की व्यवस्था भी की गई

झाबुआ-जिले मे इस बार होने वाले विधानसभा निर्वाचन 2018 हेतु विशेष व्यवस्थाऐ भी की गई है। मतदान पर्व को मनाने के लिये उत्सव जैसा माहौल बूथ पर बनाने के लिये बूथो को शादी के मंडप की तरह सजाया गया है। बूथ पर रंग-बिरंगे गुब्बारे लगाये गये है। मतदान केंद्र पर मतदाताओ के बैठने के लिये कुर्सिंयो की व्यवस्था भी की गई है। मतदान केंद्र पर महिला मतदाताओ के साथ आने वाले बच्चो के खेलने के लिये खिलौनो की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही मतदान संपन्न कराने हेतु नियुक्त मतदान दलो को आज पोलेटेक्निक कॉलेज झाबुआ से मतदान सामग्री का वितरण कर बूथ के लिये रवाना किया गया। बूथ पर पहुंचने के बाद मतदान दलो का तिलक लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। रात्रि मे बूथ पर दीपक जलाये जायेंगे एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युत सीरिज लगाई जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सक्सेना एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे ने झाबुआ शहर मे बनाये गये मॉडल मतदान केंद्र कन्या हाई सेकण्डरी स्कूल झाबुआ एवं रातीतलाई स्कूल झाबुआ का निरीक्षण किया। वहां पहुंचे मतदान दल के साथ कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत का भी भव्य स्वागत किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
RATLAM6 hours ago

लोकसभा का यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप**** लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति जरूर दे – जिला प्रभारी श्री पाण्डेय****** रतलाम से भाजपा को ऐतिहासिक जीत – प्रवक्ता श्री सिसौदिया****** भाजयुमों का नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन संपन्न**

RATLAM6 hours ago

महिलाओं के सम्मान में मोदी सरकार ने कई कार्य किए – महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति अधिक से अधिक मतदान कर फिर बनाए भाजपा सरकार – प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया सैलाना विधानसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन संपन्न

RATLAM6 hours ago

कांग्रेस को मुझसे ज्यादा कोई नहीं जानता, कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया, लेकिन भाजपा जो बोलती है वो करती है – मंत्री तुलसी सिलावट भाजपा अजा मोर्चा कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

RATLAM6 hours ago

जिले के लगभग छह हजार मतदान कर्मियों ने द्वितीय प्रशिक्षण प्राप्त किया****मतदान के महत्व पर रचनात्मक वीडियो, रील, मीम पोस्ट करें सर्वाधिक रचनात्मक वीडियो को मिलेगा पुरस्कार

झाबुआ8 hours ago

कांग्रेस को बे मौत मारना हो तो भाजपा का बटन दबाओ – मोहन यादव

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!